Bagpat News: तूफानी बारिश से फसलें गिरी, बिजली आपूर्ति हुई ठप
बागपत, अक्टूबर 15 -- Bagpat News: बागपत। जिले में गुरुवार की सुबह मौसम का मिजाज अचानक पूरी तरह बदल गया। करीब नौ बजे देखते ही देखते बादलों ने पूरे शहर को ढक लिया और दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। इसके बाद शुरू हुई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। धान और गन्ने समेत चारे की फसल भी तेज हवाओं में गिर गई। उधर, सड़कों पर पानी भरने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में हुए जलभराव में 30 से अधिक वाहन फंसकर खराब हो गए तेज बारिश के कारण शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों पर भारी जलभराव देखने को मिला। जलभराव के चलते दुकानदारों को दुकानें खोलने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। बाजारों में ग्राहकों की संख्या भी बेहद कम रही। वहीं बारिश के चलते शहर की निचली बस्तियों में जलभराव हो गया। इससे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.