Bagpat News: तीर्थंकरों की आराधना के साथ लोक कल्याण महामंडल विधान शुरू
बागपत, अगस्त 30 -- Bagpat News: बड़ौत। सोलहकारण पर्व के अवसर पर अजितनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में अजितनाथ सभागार में आठ दिवसीय लोक कल्याण महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ हुआ। आचार्य आर्जव सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित विधान के प्रथम दिन श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ तीर्थंकर भगवान की आराधना कर धर्मलाभ अर्जित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मुकेश जैन ने झंडारोहण के साथ किया। आचार्य के मुखारविंद से उच्चारित दिव्य मंत्रों के बीच शांतिधारा का आयोजन हुआ। सौधर्म इंद्र वरदान जैन एवं अतिशय जैन ने शांतिधारा की। सौधर्म इंद्र-इंद्राणी का सौभाग्य वरदान जैन एवं नीलू जैन को प्राप्त हुआ। ब्रह्मचारी गौरव भैया एवं संघस्थ ऋषिका दीदी के निर्देशन में इंद्र-इंद्राणियों ने सोलहकारण पूजन एवं लोक कल्याण महामंडल विधान की वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.