Bagpat News: तीन मजदूरों की मौत पर थाने पर धरना, आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार
बागपत, अगस्त 1 -- Bagpat News: बागपत। छपरौली कस्बे में निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से तीन मजदूरों की मौत के मामले में शुक्रवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने छपरौली थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुआवजे के साथ आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने में धरना शुरू कर दिया। कई घंटे चले हंगामे और अधिकारियों द्वारा पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। इसके बाद परिजन तीनों शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए माने। छपरौली निवासी परवेज उर्फ कालू कुरैशी के मकान निर्माण का कार्य चल रहा था। यहां छपरौली का ही 60 वर्षीय सुरेंद्र और मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी उनका दामाद 35 वर्षीय रोबिन मजूदरी कर रहे थे। गुरुवार शाम अचानक मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। हादसे में सुरेंद्र, रोबिन के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.