बागपत, अगस्त 26 -- Bagpat News: दाहा। नंगला कनवाडा गांव में बुधवार को तीन दिवसीय सामवेद परायण यज्ञ का शुभारंभ हुआ। जिसमें पूर्व चेयरमैन सहकारी समिति दाहा अरविंद राणा व प्रधानाचार्य रूकमपाल यादव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। यज्ञ में प्रवचन करते हुए आचार्य देवेंद्र आर्य ने कहा कि मनुष्य जीवन में जब तक अपना आचरण सही नहीं रखेगा और आचार विचार की शुद्वता नहीं बनाकर रखेगा, तब तक वह जीवन रूपी सफलता से दूर ही रहेगा। वेदपाठ गुरुकुल प्रभात आश्रम भोला झाल के ब्रह्मचारियों ने किया। यज्ञ में चेयरमैन मांगेराम आर्य, जयदेव आर्य, ब्रह्मदेव, रघुवीर, सतपाल आर्य, जयराम, सागर आर्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...