बागपत, अक्टूबर 23 -- Bagpat News: आर्य समाज धनौरा टीकरी के 50वें वार्षिकोत्सव पर शुक्रवार को तीन दिवसीय ऋग्वेद खंड पारायण यज्ञ का विधि-विधान के साथ शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने आहुति देकर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य अमित शास्त्री ने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यज्ञ संसार का सर्वश्रेष्ठ कर्म है। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में यज्ञ को विशेष महत्व देना चाहिए और प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र आर्य ने किया, जबकि कंवरपाल सपत्नीक यज्ञमान रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान महकसिंह, प्रभा देवी, ओमपाल चौधरी, रणवीर, डॉ.मनोज गुप्ता, जल सिंह, रजनीश आर्य, सोमपाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...