Bagpat News: तीन दिन मातृशक्ति उठाएंगी मुफ्त बस यात्रा का लाभ: केपी मलिक
बागपत, अगस्त 26 -- Bagpat News: बागपत। रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात मिली है। बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना' का शुभारंभ करते हुए इस निशुल्क यात्रा की घोषणा की। जिसका सीधा प्रसारण कलक्ट्रेट में दिखाया गया। इस दौरान राज्यमंत्री केपी मलिक ने 400 महिलाओं को सम्मानित किया। राज्यमंत्री केपी मलिक ने कहा कि इस घोषणा के तहत 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक सभी आयु वर्ग की महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम और सिटी बसों में एक सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। 29 अगस्त के बाद प्रदेश की 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को आधार कार्ड या वोटर कार्ड दिखाकर निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलती रहेगी। यह भी पढ़ें- बुर्जुग माताओं को मिलेगी आजीवन नि:शुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.