Bagpat News: तालाब पर अवैध कब्जा करने वाले 150 लोगों को नोटिस जारी
बागपत, जुलाई 13 -- Bagpat News: बड़ौत। बड़ौत तहसील क्षेत्र के बड़का गांव में तालाब की सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को तहसीलदार न्यायालय ने लगभग 150 कब्जाधारियों को नोटिस जारी कर 15 दिन के भीतर स्वयं अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित अवधि में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बुलडोजर चलाकर इसे हटाएगा। इस कार्रवाई में आने वाला पूरा खर्च भी संबंधित कब्जाधारियों से वसूला जाएगा। इन नोटिसों के जारी होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। बड़ागांव के तालाब की सरकारी भूमि पर 150 से अधिक लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने जांच की, तो आरोप सही पाए गए। जिसके बाद तहसीलदार न्यायालय बड़ौत ने करीब 150 कब्जाधारियों को नो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.