बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: बागपत। बड़ौत तहसील क्षेत्र के सिलाना गांव में जमीन और तालाबों पर अवैध कब्जे का एक मामला सामने आया है। क्षुब्ध ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और समस्याओं के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि सिलाना गांव में सात तालाब थे, जिनमें से अब केवल चार ही शेष बचे हैं। ग्रामीण का आरोप है कि इन तालाबों का रकबा भी लगातार कम हो रहा है। इसके अतिरिक्त, गांव में करीब 165 बीघा बंजर जमीन पर भी ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जे किए गए हैं। आरोप है कि गांव के कुछ लोग राजनीतिक उद्देश्यों, दबंगई और कथित रिश्वत के बल पर कमजोर वर्ग के लोगों को परेशान कर रहे है। मकान खाली करने की धमकी दी जा रही है और खाली न करने पर बुलडोजर से मकान ध्वस्त करने की चेतावनी भी मिली है। संबंधित विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बावजूद समस...