Bagpat News: तालाब ओवरफ्लो, खेतों में घुसा पानी
बागपत, अगस्त 23 -- Bagpat News: दाहा। पुसार गांव में तालाब ओवरफ्लो होने के कारण गांव का गंदा पानी खेतों में भर रहा है। खेतों में भरे पानी में डूबकर एक गोवंश की मौत हो गई। नाराज ग्रामीण समस्या को लेकर शीघ्र डीएम बागपत से मिलेंगे। पुसार गांव में स्थित शिव मंदिर वाला तालाब काफी समय से कूड़े से अटा हुआ है। जिसके कारण गांव का गंदा पानी तालाब में न रुक कर गांव की गलियों एवं खेतों में घुस रहा है। खेतों में पानी भरकर तालाब का रूप ले चुके है। खेतों में पानी भरने से जहां किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है, वहीं पानी में बेसहारा गोवंश घुस कर अपनी जान गंवा रहे है। ग्रामीणों सुधीर कुमार, अमरपाल आदि ने बताया कि गांव के निकट खेतों में भरे पानी में डूबकर एक गोवंश की मौत हो गई। जिसका शव पानी में ही सड़कर उसमें बदबू बनी हुई है। नाराज ग्रामीणों ने इस संबंध म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.