Bagpat News: तार को जोड़ने में लग गए आठ घंटे, एक घंटे बाद फिर बिजली गुल
बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: बागपत। उमसभरी गर्मी के बीच बिजली विभाग की बेलगाम लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। शहर के गायत्रीपुरम मोहल्ले में केवल एक बिजली का तार टूटने से आपूर्ति ठप हो गई, जिसे ठीक करने में विभाग को पूरे आठ घंटे लग गए। इस दौरान कड़-कड़ाती धूप और उमस से लोग बिलबिला उठे, वहीं पानी की आपूर्ति ठप होने से मोहल्ले में पेयजल का संकट खड़ा हो गया। पेयजल किल्लत दूर करने के लिए लोगों को हैंड़पंपों का सहारा लेना पड़ा। शहर के गायत्रीपुरम मोहल्ले में जर्जर बिजली लाइनों का जाल बिछा हुआ है। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे जर्जर बिजली लाइन का एक तार टूटकर गिर गया। जिससे पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। बिजली गुल होते ही मोहल्ले के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन मिलाए, तो किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद मोहल्ले के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.