Bagpat News: तार की चपेट में आकर गोवंश की मौत, ग्रामीणों का हंगामा
बागपत, सितम्बर 12 -- Bagpat News: खेकड़ा। अब्दुल्लापुर गांव में शुक्रवार देर रात जिला कारागार के सामने जर्जर बिजली लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। शनिवार सुबह तार की चपेट में आने से एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीण योगेश शर्मा, गंगेश्वर शर्मा, दयानंद शर्मा, विनोद शर्मा आदि का आरोप है कि जेल सप्लाई वाली इस जर्जर लाइन की शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई। खेतों में करंट दौड़ने के डर से मजदूर काम करने से कतराते रहे। इससे जिला कारागार की आपूर्ति भी प्रभावित रही। खेकड़ा बिजलीघर के जेई राजीव कुमार ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के आगे की देखरेख जेल प्रशासन की है, फिर भी लाइनमैन को भेजकर मरम्मत कराई जा रही है। बाद में किसानों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.