बागपत, जुलाई 18 -- Bagpat News: बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शनिवार को बागपत ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी तकनीक, फिटनेस व अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य विवेक शर्मा ने बताया कि परीक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न किक, पंच, फॉम्र्स व आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के परीक्षकों ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। निदेशक प्रमोद पंवार, निदेशक अवध कुमार, जिला सचिव अभिषेक शर्मा व कोच अनीता मौर्य उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना की। बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन व खेल भावना के प्रति आगामी बेल्ट टेस्ट के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...