Bagpat News: तहसील परिसर में चोरी का प्रयास, कई सरकारी आवासों के ताले टूटे
बागपत, अगस्त 13 -- Bagpat News: खेकड़ा। तहसील परिसर में चोरी के प्रयास का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। परिसर में बने कुछ सरकारी आवासों के ताले टूटे मिले। घटना की जानकारी मिलने के बाद तहसील अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक किसी आवास से सामान चोरी होने की पुष्टि नहीं हुई है। बताया गया कि अज्ञात लोगों ने तहसील परिसर में स्थित सरकारी आवासों में घुसने का प्रयास किया। इस दौरान कई आवासों के दरवाजों पर लगे ताले टूटे मिले। सुबह ताले टूटे मिलने की जानकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को हुई तो मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि चोरों ने चोरी की नीयत से आवासों के ताले तोड़े, लेकिन वे अंदर से कोई सामान ले जाने में सफल नहीं हो सके। घटना के बाद तहसील परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.