बागपत, सितम्बर 22 -- Bagpat News: रमाला। रमाला सहकारी चीनी मिल ने तकनीकी दक्षता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वर्ष 2025-26 के लिए मिल को तकनीकी दक्षता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रमाला सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक गोविंद मोर्या और मिल के उपसभापति जयदेव सिंह को पुरस्कार प्रदान किया।मिल के प्रधान प्रबंधक गोविंद मोर्या ने बताया कि यह सम्मान मिल के बोर्ड निदेशकों, अधिकारियों, महाप्रबंधक, कर्मचारियों और किसानों के सामूहिक प्रयास व मेहनत का परिणाम है। इस मौके पर डायरेक्टर प्रमोद कुमार, डायरेक्टर राहुल तोमर, डायरेक्टर राजपाल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...