बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: ढिकौली गांव में 24 वर्षीय युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार युवक ने पारिवारिक कलह के चलते तीन दिन पहले कीटनाशक दवाई निगल ली थी, जिसका उपचार चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक उज्जवल ने पारिवारिक कलह के चलते तीन दिन पहले कीटनाशक दवाई निगल ली थी। परिजनों ने उसे मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। युवक को यहां आराम न मिलने पर उसे गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के एक बेटी है। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: कीटनाशक पदार्थ खाने से हालत बिगड़ी, मौत परिजनों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीण पहुंच रहे थे। थाना प्रभारी चांदीनगर राकेश कुमार ने बताया कि युवक की...