बागपत, अक्टूबर 24 -- Bagpat News: बड़ौत। राजकीय पॉलीटेक्निक कोताना के डेयरी इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने मेरठ स्थित पराग डेयरी का औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को डेयरी उद्योग की कार्यप्रणाली और आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य पवन कुमार के निर्देशन में भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने दूध के संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता परीक्षण, दुग्ध उत्पादों के निर्माण और स्वच्छता मानकों की प्रक्रिया को नजदीक से देखा। उन्होंने डेयरी उद्योग में गुणवत्ता नियंत्रण और तकनीकी दक्षता के महत्व को भी समझा। इस भ्रमण से विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का अवसर मिला। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक कौशल विकसित करने के साथ डेयरी क्षेत्र में रोजगार, उद...