बागपत, जुलाई 10 -- Bagpat News: बागपत। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने महिला सुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक नई पहल की। उन्होंने कलक्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत महिला कार्मिकों को अलार्म सुरक्षा डिवाइस वितरित कर उन्हें सम्मानित किया। यह डिवाइस महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। आपात स्थिति में आसपास के लोगों को सतर्क करने में सहायक होगी। जिलाधिकारी ने बताया कि यदि कोई महिला घर से बाहर जाते समय स्वयं को असुरक्षित महसूस करती है और उसके आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं है, तो वह इस अलार्म डिवाइस को सक्रिय कर सकतीं है। डिवाइस सक्रिय होने के पश्चात लगभग दो मिनट तक 50 मीटर की दूरी तक तेज आवाज उत्पन्न होगी, जिससे आसपास मौजूद लोग सहायता के लिए तुरंत पहुंच सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...