Bagpat News: डीएम ने किया स्टेडियम के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण
बागपत, जुलाई 7 -- Bagpat News: बड़ौत। डीएम अस्मिता लाल ने बाबा शाहमल स्टेडियम में चल रहे कायाकल्प एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं नगर पालिका के अधिकारियों को कार्यों को मानकों के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि स्टेडियम का मूल स्वरूप आकर्षक एवं व्यवस्थित होना चाहिए, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध हो सके। उन्होंने खेल मैदान, दर्शक दीर्घा, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा परिसर में नियमित साफ-सफाई एवं बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर एसडीएम भावना सिंह, ईओ मनोज कुमार रस्तोगी, अवर अभियंता शिखा दुबे आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.