बागपत, नवम्बर 3 -- Bagpat News: बागपत। सड़क पर वाहन चलाते समय की गई छोटी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। घर से निकलने वाला व्यक्ति सुरक्षित वापस लौटे, इसके लिए यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। इसी संदेश के साथ मंगलवार को जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल और पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने राष्ट्र वंदना चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान डीएम दिव्यांशु पटेल ने वाहन चालकों को समझाया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है और परिवार के लोग घर पर आपका इंतजार करते हैं। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: यातायात माह के दूसरे दिन 23 सौ से अधिक चालान किए इसलिए वाहन चलाते समय अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। निर्धारित ...