बागपत, जुलाई 31 -- Bagpat News: बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर सावन के पहले दिन डीएम और एसपी ने मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय, सेवाभाव, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करें। ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर पर 9 से 12 अगस्त तक चार दिवसीय श्रावणी मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर सावन के पहले दिन डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज कुमार राय ने मंदिर पहुँचकर व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया। बेरिकेटिंग, कावंड़ियों के आने-जाने वाले मार्गो सीसीटीवी कैमरो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंदिर की सीढ़ियों पर मजबूत बेरिकेटिंग करने और सीढ़ियों पर फिसलन से बचने के लिये उचित उपाय करने के निर्देश दिये। कहा कि इस ...