बागपत, जुलाई 13 -- Bagpat News: दाहा। बागपत में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चौकी निवाड़ा, गौरीपुर चौराहा, गुफा वाला मंदिर, कस्बा बड़ौत, चौकी ककड़ीपुर, माजरा कट, कस्बा बिराल, पुसार कट,चौकी भड़ल तथा बिजरोल सहित विभिन्न संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ- सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वाे...