Bagpat News: डिवाइडर से टकराकर ई-रिक्शा से भिडी स्कार्पियों, छह लोग घायल
बागपत, अक्टूबर 9 -- Bagpat News: बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बागपत कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव के पास गुरुवार दोपहर करीब एक बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर पहले हाईवे के डिवाइडर से टकराई और फिर करीब 10 फीट उछलकर सामने से आ रही ई-रिक्शा पर चढ़ गई। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब स्कॉर्पियो चालक आगे चल रहे एक कैंटर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। अचानक कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार डिवाइडर को तोड़ते हुए सीधे ई-रिक्शा में जा घुसी। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.