Bagpat News: डाक कांवड़ लाते समय घायल हुए युवक की मौत
बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: हरिद्वार से डाक कांवड़ लाते समय घायल हुए पिलाना निवासी युवक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों को जैसे ही युवक की मौत होने की जानकारी मिली, तो उनमें कोहराम मच गया। वहीं, गांव में भी शौक की लहर दौड़ गई। सौरभ पुत्र संजय निवासी पिलाना डाक कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार गया था। डाक कांवड़ में गांव के 25 से अधिक युवक शामिल थे। बताया जाता है कि गत 11 अगस्त को बड़ौत-सराय रोड पर अमीनगर सराय के समीप चलती गाड़ी के ऊपर बैठे सौरभ का सिर पेड़ की डाल से टकरा गया था और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप में घायल हो गया था। परिजन उसे गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। सौरभ की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, तो उनमें कोहराम मच गया। परिवार की महिलाएं तो बार-बार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.