Bagpat News: ठगी के मामले की पूछताछ को थाने नहीं पहुंचे आरोपी
बागपत, सितम्बर 2 -- Bagpat News: खेकड़ा। लोन पास कराने के नाम पर करीब 60 हजार रुपये की ठगी के आरोप में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस ने पीड़ितों और आरोपी पक्ष को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन आरोपी पक्ष के नहीं पहुंचने से पूछताछ नहीं हो सकी। पुलिस अब आरोपी पक्ष से संपर्क कर मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है। मुबारिकपुर निवासी ममता, पवन कुमार, विनीता, प्रवेश, शोभा और संदीप ने दो दिन पहले खेकड़ा थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि खेकड़ा निवासी एक महिला ने करीब आठ माह पहले उन्हें लोन पास कराने का भरोसा देकर लगभग 60 हजार रुपये लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी जब लोन पास नहीं हुआ तो पीड़ितों ने अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि महिला ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया और कथित तौर पर धमकी भी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.