Bagpat News: ट्रैक्टर में कैंटर की टक्कर से दो दोस्तों की मौत
बागपत, जुलाई 25 -- Bagpat News: दिल्ली रोड पर राज पैलेस के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान लोकेश और अजय, निवासी गांव बाबरी, जिला शामली के रूप में हुई है। दोनों दोस्त शुक्रवार देर रात हरियाणा के कुंडली से ट्रैक्टर-ट्रॉली में घरेलू सामान लेकर अपने गांव बाबरी लौट रहे थे। जैसे ही उनका ट्रैक्टर बड़ौत में दिल्ली रोड स्थित राज पैलेस के पास पहुंचा, पीछे से आए तेज रफ्तार कैंटर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई。
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.