Bagpat News: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, एक महिला समेत तीन घायल
बागपत, अगस्त 18 -- Bagpat News: दाहा। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग दाहा के पास ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक टकराने पर बाइक सवार एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। खेकड़ा निवासी अंकुर अपने दोस्त सत्ते व उसकी बहन नीतू को बाइक से लेकर बामनौली गांव जा रहा था। जैसे ही वह दाहा के पास पहुंचा तो चित्तमखेड़ी मार्ग की तरफ से आए एक ट्रैक्टर से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस द्वारा बिनौली सीएचसी भिजवाया। चौकी प्रभारी दाहा विपिन कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भिजवा दिया गया है मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.