Bagpat News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: बागपत। दिल्ली-शामली रेलवे मार्ग पर सूजरा हाल्ट पर गुरुवार शाम करीब 32 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और घंटों तक मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने लावारिस में पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के लिए पड़ोसी जनपदों व राज्यों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल का कहना है कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवक स्टेशन के आसपास घूमता रहता था। यह भी पढ़ें- Gaya News: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या समेत कई बिंदुओं पर जांच युवक कौन और कहां का रहने वाला था, इसका पता लगाने का प्रयास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.