Bagpat News: ट्रेन की चपेट में आकर 70 साल के बुर्जुग की मौत
बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: बड़ौत। बिजरौल रोड रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर बुधवार की सुबह एक बुर्जुग की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। नगर की सुमेर एन्क्लेव कालोनी के निवासी 70 वर्षीय ओमपाल पुत्र बुद्ध सिंह बुधवार की अल सुबह घर से घुमने के लिए निकले थे। बताया कि बिजरौल रोड रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर वह शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गए,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। यह भी पढ़ें- Sambhal News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत बुर्जुग की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.