बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: कस्बे के बालाजी मंदिर क्षेत्र में बुधवार रात ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से करीब सौ मकानों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रांसफॉर्मर फुंकने के कारण क्षेत्र में करीब 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। गुरुवार देर शाम विद्युत विभाग ने ट्रांसफॉर्मर बदलकर आपूर्ति सुचारू की। इस दौरान भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने से क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में लगे पंखे और कूलर बंद होने से लोग गर्मी में बेहाल रहे। वहीं, बिजली न होने के कारण पानी की मोटरें भी नहीं चल सकीं, जिससे लोगों को पेयजल संकट से भी जूझना पड़ा। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: ट्रांसफार्मर का बुशिंग जलने से 100 से अधिक घरों की बिजली गुल, अंधेरे में गुजरी रात क्षेत्रवास...