बागपत, जुलाई 11 -- Bagpat News: चांदीनगर। नंगला बढ़ी गांव में ट्रांसफार्मर पर आकासीय बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे दर्जनों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। नंगला बढ़ी गांव में 100 केवी के ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिर गई थी। बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई, जिससे 50 से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों ने बताया की आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद ऊर्जा निगम को सूचना दे दी गई थी। शाम तक भी ट्रांसफार्मर को ठीक नहीं किया गया है। गांव में बिजली न आने की वजह से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से जल्द ट्रांसफार्मर को ठीक कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...