Bagpat News: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, साथी घायल
बागपत, जुलाई 28 -- Bagpat News: चांदीनगर। भागौट गांव निवासी 26 वर्षीय युवक की गाजियाबाद के बंथला के पास हुई दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप में घायल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गमगीन माहौल में मृतक युवक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। भागौट निवासी 26 वर्षीय सचिन पुत्र रविन्द्र अपने चाचा हरेन्द्र के साथ पिजा बनाने का काम करता था। देर रात वह गाजियाबाद से गनौली निवासी अपने दोस्त कपिल के साथ स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही उनकी स्कूटी बंथला गांव स्थित पेट्रोलियम कम्पनी के पास पहुंची, तो ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में सचिन और कपिल गंभीर रूप में घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए लोनी पीएचसी पर भर्ती कराया। जहां चिकित्सको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.