बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: बड़ौत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की सुबह बिजरौल कट के पास ट्रक की टक्कर लगने से हाथरस जिले के बरोस गांव निवासी बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप में घायल हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बरोस निवासी सत्यवीर ने बताया कि उसका भाई राहुल हरियाणा के बहादुरगढ़ एक फैक्ट्री में काम करता था। फैक्ट्री में ही काम करने वाले अर्जुन से उसकी दोस्ती हो गई। सोमवार को दोनों बाइक से हरिद्वार के लिए निकले थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर बिजरौल कट के पास उन्हें एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे राहुल की मौके पर ही मौत हो गई और अर्जुन घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने...