Bagpat News: टोल प्लाजा पर खड़ी कार में ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर,
बागपत, अक्टूबर 13 -- Bagpat News: रमाला। टोल टैक्स देने के लिए टोल प्लाजा पर खड़ी कार में शामली की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार परिवार के लोग सहम गए। मामले में हरियाणा के झज्जर निवासी जाग्रति ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। झज्जर हरियाणा निवासी जाग्रति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार से झज्जर स्थित अपने घर लौट रही थी। टोल प्लाजा के नाके पर टोल टैक्स देने के लिए उसने अपनी कार रोक रखी थी। इसी दौरान शामली की ओर से तेज गति से आए ट्रक ने उसकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार को नुकसान पहुंचा और परिवार के लोग भयभीत हो गए। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जाग्रति की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक चालक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.