बागपत, अक्टूबर 2 -- Bagpat News: बालैनी थाना पुलिस ने टोल प्लाजा के पास लिंक रोड पर लगा सीसीटीवी कैमरा चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सीसीटीवी कैमरा और निसान मैग्नाइट कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार गाजियाबाद निवासी कपिल उर्फ विजय ने पूछताछ में बताया कि उसे अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगाना था। नौ सितंबर को बालैनी टोल प्लाजा के पास लिंक रोड पर उसे कोई व्यक्ति दिखाई नहीं दिया। मौका देखकर उसने वहां लगा कैमरा निकाल लिया और अपनी कार में रखकर चला गया। इस मामले में टोल प्लाजा के आईटी इंजीनियर विशाल गुप्ता ने नौ सितंबर को पुलिस को कैमरा चोरी होने की शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी की तलाश की। गुरुवार शाम करीब छह बजे पुलिस ने आरोपी को टोल प्...