बागपत, जुलाई 10 -- Bagpat News: बागपत। परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन कार्य के लिए टैबलेट उपलब्ध कराए गए है। रख रखाव के अभाव में विद्यालयों के टैबलेट खराब हो गए थे, जिनको बीएसए कार्यालय में कैंप लगाकर ठीक कराया गया था। अब टैबलेट को लेने के लिए शिक्षक कार्यालय नहीं पहुंच रहे है। इससे ऑनलाइन होने वाले कार्य प्रभावित हो रहे है। ऑनलाइन कार्य करने के लिए परिषदीय विद्यालयों को टैबलेट दिए गए थे। विद्यालयों में टैबलेटों का सही प्रकार से रखरखाव नहीं किया गया, जिसका नतीजा यह रहा है कि 23 टैबलेट खराब हो गए। इनमें ऐसे टैबलेट तो जिनकी स्क्रीन टूटी हुई थी और कोई शुरू नहीं हो रहे थे। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन हाजिरी को लेकर गंभीर नहीं डीआईओएस अप्रैल माह में बीएसए कार्यालय में कैंप लगाकर खराब टैबलेटों मंगवाया गया था। इनमें ज्यादा खराबी वाले टैबलेट को टीम अपने स...