Bagpat News: टेबल टेनिस में जीत की जंग, दूसरे दौर में पहुंचे खिलाड़ी
बागपत, नवम्बर 3 -- Bagpat News: बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में सोमवार को दो दिवसीय इंटर हाउस टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। बालकों के जूनियर वर्ग में पहला मुकाबला येलो हाउस के आयुष और ब्लू हाउस के अर्थव के बीच हुआ। इसमें आयुष ने 11-8 और 11-9 से जीत दर्ज की। रेड हाउस के सिद्धार्थ ने येलो हाउस के राजा को 11-4, 7-11 और 11-8 से हराया। रेड हाउस के पर्जन्य ने ब्लू हाउस के मोहित को 11-5, 7-11 और 13-11 से शिकस्त दी। वहीं रेड हाउस के वेदांश ने ग्रीन हाउस के जितेश को 11-6 और 11-9 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। रेड हाउस के नीरव ने ब्लू हाउस के नमन को 11-9 और 13-11 से पराजित किया। बालकों के सब जूनियर वर्ग में भी खिलाड़ियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.