Bagpat News: टूटा तार न जोड़ने पर दिया धरना
बागपत, अगस्त 13 -- Bagpat News: बागपत। मीतली गांव के लोग बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान बने हुए है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइन का तार टूट जाता है, तो उसे समय पर दुरूस्त तक नहीं किया जाता। बुधवार की रात भी ऐसा ही हुआ। बिजली लाइन का तार टूटने के बाद अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अधिकारियों ने तार नहीं जुड़वाया। जिससे आक्रोशित लोगों ने देररात मीतली बिजलीघर पर जेई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस व बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल समस्या का समाधान कराया। जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। धरना देने वालों में किसान मजदूर संगठन के जिला महासचिव गौरव ठाकुर, मनोज ठाकुर, शांतनु राजपूत, कार्तिक राजपूत, सोनू ठाकुर, कपिल शर्मा और गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.