बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर लहचौड़ा के समीप एक ट्रक का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। इस हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, पंजाब के मोहाली जिले के डेराबस्सी निवासी प्रवीण पुत्र राकेश ट्रक चालक हैं। वह ट्रक में नट-बोल्ट लादकर मोहाली से फरीदाबाद जा रहे थे। जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर पहुंचे, तो अचानक उनके ट्रक का टायर फट गया। टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया, जिससे चालक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत हाईवे के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने घायल चालक को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हिंदी ...