बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बागपत। दीपावली पर्व के नजदीक आते ही जनपद में अवैध रूप से पटाखों के निर्माण और भंडारण का काला कारोबार एक बार फिर तेजी से सिर उठाने लगा है। त्योहारों के सीजन में मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में लगे तस्कर घनी आबादी वाले इलाकों में भी अपनी अवैध गतिविधियां संचालित करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बागपत कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टटीरी कस्बे से सामने आया है, जहां पुलिस ने बुधवार की सुबह एक मकान पर छापा मारकर लगभग एक क्विंटल अवैध पटाखे और आतिशबाजी का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक पटाखा तस्कर को भी धर दबोचा है, जिससे पूछताछ के बाद इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी सुराग जुटाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Faridabad News: गोदाम से 7200 किलो पटाखे बरामद, संचालक गिरफ्तारटटीरी में ...