Bagpat News: झोलाछाप के इंजेक्शन के बाद मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बागपत, अक्टूबर 25 -- Bagpat News: बड़ौत। सिनौली गांव में कथित तौर पर झोलाछाप डॉक्टर के उपचार के बाद एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित मजदूर को डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल सीएचसी बड़ौत लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिनौली गांव निवासी जयकुमार कश्यप (50) मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके बेटे विनीत के अनुसार, पिता कई दिनों से खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। रविवार दोपहर करीब दो बजे वह घर के पास ही छपरौली निवासी एक झोलाछाप डॉक्टर के पास दवाई लेने गए थे। परिजनों का आरोप है कि वहां डॉक्टर ने उन्हें इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद वह ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.