Bagpat News: झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जलभराव से बढ़ी परेशानी
बागपत, जुलाई 25 -- Bagpat News: बागपत। जिलेभर में शुक्रवार की दोपहर झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं, भीषण गर्मी के चलते खेतों पर बगैर सिंचाई सूख रही किसानों की फसलों को संजीवनी मिल गई। बारिश होने के बाद से किसानों के चेहरे खिले हुए है। हालांकि बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव की समस्या बन चली है, जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में हुए जलभराव में आधा दर्जन से अधिक वाहन फंसकर खराब हो गए, जिन्हें दूसरे वाहनों के जरिए जलभराव से बाहर निकाला गया। पिछले कई दिनों से उमसभरी गर्मी लोगों को परेशान किए हुए थे। हालांकि इस बीच आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। शुक्रवार को भी दिन की शुरूआत बादलों के साथ हुई। लोग सोकर उठे, तो आसमान में बादल डेरा जमाए मिले। दोपहर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.