Bagpat News: झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, जलभराव बना आफत
बागपत, जुलाई 6 -- Bagpat News: बागपत। रविवार को हुई झमाझम बारिश ने कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत जरूर दिलाई, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में यही बारिश आफत बन गई। सबसे अधिक प्रभावित असारा और पांची गांव रहा, जहां बारिश का पानी कई फीट तक भर जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े किए। इस जोरदार बारिश से असारा गांव की गलियां और निचले इलाके तालाब में तब्दील हो गए। कई घरों में बारिश का पानी घुस गया, जिससे लोगों का घरेलू सामान भीग गया और परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया, जबकि बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ी। ग्रामीणों गुलबहार, राशिद, नसीम का कहना है कि गांव म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.