बागपत, अक्टूबर 23 -- Bagpat News: असारा गांव में गली में खेल रहे बच्चों के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंची मायके में आई पांच माह की गर्भवती महिला शाहिबा के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने महिला के पेट में लात मार दी और उसके कानों से कुंडल छीन लिए। मारपीट में महिला के कान फट गए और वह गली में बेहोश होकर गिर पड़ी। पुलिस ने घायल महिला को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शाहिबा अपने मायके असारा गांव में आई हुई थी। वह पांच माह की गर्भवती है। बताया गया कि गांव की गली में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। बच्चों के झगड़े में बीच-बचाव करने के लिए शाहिबा पहुंच गई। आरोप है कि इसी बात को लेकर पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि मारपीट क...