Bagpat News: झंडारोहण होते ही जलाभिषेक को उमड़े कांवड़ियां, जयकारों से गूंजा पुरा महादेव
बागपत, अगस्त 12 -- Bagpat News: बालैनी। ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर मंगलवार तड़के विधि-विधान पूर्वक झंडा पूजन किया गया। मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच झंडे का पूजन कराया। इसके बाद मंदिर पर झंडारोहण हुआ, जिसके तुरंत बाद मुख्य जलाभिषेक शुरू हो गया। मंदिर प्रांगण में तड़के 3:54 बजे झंडा पूजन शुरू हुआ। करीब एक घंटे तक चले पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान किए गए। इसके बाद 4:54 बजे मंदिर पर विधि-विधान से झंडारोहण किया गया। झंडारोहण होते ही मुख्य जलाभिषेक शुरू हो गया। मुख्य जलाभिषेक शुरू होते ही मंदिर के बाहर कतार में खड़े कांवड़ियों और शिवभक्तों में उत्साह दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों के गुटों में हाईवे पर भिड़ंत, चले लाठी-डंडे; गाड़ी आगे निकालने को लेकर हुआ विवाद बोल-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.