Bagpat News: जौहडी में ट्रांसफर फुंकने से सैंकडो घरों की बिजली गुल
बागपत, अगस्त 6 -- Bagpat News: बिनौली। क्षेत्र के जौहड़ी गांव में ईदगाह के पास लगा 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर पिछले दो दिनों से खराब है। इसके कारण आधे गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। भीषण गर्मी में करीब 140 घरों के लोग बिजली संकट का सामना कर रहे हैं। ग्रामीण सोमपाल, जाकिर वकील, सुखपाल, महिपाल, नरेंद्र, मांगे और बाबू ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना बिजली विभाग को तुरंत दे दी गई थी। हालांकि, दो दिन बीत जाने के बाद भी इसे बदला नहीं गया है। बिजली न होने से पेयजल की समस्या भी गंभीर हो गई है। घरों में लगे पानी के पंप बंद पड़े हैं, जिससे लोगों के साथ-साथ पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था करना मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में जौहड़ी के एसएसओ विकास श्रीवास्तव ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को उतरवाकर बदलने के लिए भेजा गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.