Bagpat News: जैन कॉलेज में तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का समापन
बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बड़ौत। जैन कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी का समापन बुधवार को उत्साहपूर्वक हुआ। मुख्य अतिथि इतिहासकार डॉ. अमित राय जैन ने छात्र-छात्राओं की कलाकृतियों की सराहना करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और रचनात्मकता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. ऋचा जैन ने तीन दिनों तक चली प्रदर्शनी की गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी कलात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और उनमें सृजनात्मक सोच विकसित होती है। प्रदर्शनी में बाल कलाकार रूही जैन की बनाई पेंटिंग विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उसकी कलाकृति ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: कला आचार्य प्रदर्शनी में शिव पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.