बागपत, नवम्बर 29 -- Bagpat News: बागपत। दिल्ली-बड़ौत राष्ट्रीय राजमार्ग-709बी पर सीएनजी मदर स्टेशन के निर्माण कार्य में बाधा डालने और जेसीबी से तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। थिंक गैस बागपत प्राइवेट लिमिटेड ने दो व्यक्तियों पर निर्माण स्थल में जबरन घुसकर सीमेंट कंक्रीट (सीसी) रोड तोड़ने, गड्ढा खोदकर निर्माण कार्य क्षतिग्रस्त करने और विरोध करने पर कंपनी के प्रतिनिधि को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कंपनी ने घटना में करीब दस लाख रुपये का नुकसान होने का दावा करते हुए कोतवाली बागपत में शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। कंपनी के अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-709बी पर किलोमीटर 11.545 (आरएचएस) ग्राम सिसाना बांगड़ में सीएनजी मदर स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। इसक...