Bagpat News: जेल वार्डर सड़क हादसे में घायल, मुकदमा दर्ज
बागपत, जुलाई 26 -- Bagpat News: खेकड़ा। बागपत की जिला जेल के वार्डर की बाइक में सुभानपुर गांव के ट्रेक्टर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में जेल वार्डर गंभीर रूप में घायल हो गया। वार्डर की मां ने ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विकास शर्मा बागपत जिला जेल में जेल वार्डर के पद पर नियुक्त है। वह मां सरिता शर्मा के साथ जेल परिसर में बने सरकारी आवास में रहता है। सरिता शर्मा ने बताया कि उसका बेटा विकास शर्मा बाइक से खेकड़ा किसी काम के लिए जा रहा था। नूरपुर मार्ग पर गढी गांव के पास सुभानपुर गांव के अंकित ने उसकी बाइक में ट्रैक्टर की टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप में घायल हो गया। उसके कुल्हे और घुटने की हड्डियां भी टूट गई। उपचार के लिए उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.