बागपत, अगस्त 25 -- Bagpat News: बागपत। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को स्वागत समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ौत के जेपी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का स्वागत किया। छपरौली विधायक अजय कुमार व डीएम अस्मिता लाल ने संयुक्त रूप से मेडल पहनकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या शरण शर्मा ने बताया कि सीबीएसई क्लस्टर-19 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बालक वर्ग में विद्यालय ने सर्वश्रेष्ठ ओवरऑल चैंपियनशिप, अंडर-14 तथा अंडर-17 सर्वश्रेष्ठ चैंपियनशिप ट्रॉफी हासिल की। कक्षा 10 के कार्तिक शर्मा को अंडर-17 बेस्ट एथलीट चुना गया। बालक वर्ग में खिलाड़ियों ने 19 स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। कार्तिक शर्मा ने 100 व 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। बालिका वर्ग में भी विद्यालय ने सर्वश्रेष्ठ चैंपियनशिप और अंडर-17 सर्वश्रेष्ठ चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती। छात्राओं न...