बागपत, अगस्त 22 -- Bagpat News: बड़ौत। जेपी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं पीटीएम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान के आकर्षक मॉडल्स, प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधानाचार्या शरण शर्मा, निदेशक गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा एवं उप-प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने वाटर प्यूरिफिकेशन, थॉमसन मॉडल ऑफ एटम, पाइथागोरस थ्योरम, एसिड रेन, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लैंप, इलेक्ट्रिसिटी प्रोजेक्ट, वर्किंग कूलर, होलोग्राम सहित विभिन्न विषयों पर वर्किंग व नॉन-वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अभिभावकों व शिक्षकों को मॉडलों की कार्यप्रणाली और उपयोगिता समझाई। पीटीएम में शिक्षकों ने अभिभावकों से विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, परीक्षा प्रदर्शन, उपस्थिति व अनुशास...